Sunday, 5 July 2020

5 जुलाई आज का इतिहास

5 जुलाई का इतिहास

इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं


  • 1947 में ब्रिटिश संसद में इंडियन एक्ट पेश किया गया, जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिली, इसी एक्ट के आधार पर भारत को आजादी मिली।
  • 1954 में बीबीसी ने पहले से तैयार किया हुआ 20 मिनट का समाचार बुलेटिन पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया।



विज्ञान की सबसे प्रभावशाली न्यूटन की पुस्तक प्रिंसिपिया का कवर पेज

  • 1687 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन की किताब ‘फिलॉसफी नेचुरेलिस प्रिंसिपिया मैथेमेटिका’ (जिसे मैथेमेटिकल प्रिंसिपल्स ऑफ नेचुरल फिलॉसफी भी कहा जाता है और प्रिंसिपिया के नाम से लोकप्रिय है) प्रकाशित हुई। न्यूटन के लॉ ऑफ मोशन, फाउंडेशन ऑफ क्लासिकल मैकेनिक्स, न्यूटन्स लॉ ऑफ यूनीवर्सल ग्रेविटेशन और केपलर्स लॉज ऑफ प्लेनेटरी मोशन के डेरिवेशन इस किताब में शामिल हैं।



जन्मदिन/जयंती

  • पीवी (पुरसला वेंकट) सिंधू (1995), खिलाड़ी
पीवी सिंधू
  • रामविलास पासवान (1943), राजनीतिज्ञ
  • बीएन सरकार (1901), फिल्म निर्माता
  • इनायत खान (1882), सूफी शिक्षक


निधन/पुण्यतिथि

  • अनुग्रह नारायण सिन्हा (1957), बिहार के पहले उप-मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सैनानी


आज मनाया जाने वाला खास दिन
दिवस 

रोचक
डॉली-क्लोन से पैदा हुई दुनिया की पहली स्तनधारी

  • 1996 में स्कॉटलैंड के रोसलीन संस्थान में पहली बार किसी मैमल (स्तनधारी) का क्लोन बनाया गया। यह एक भेड़ थी जिसका नाम रखा गया-डॉली
  • 1994 में जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की। आज यह दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है।
  • 1946 में फ्रेंच इंजीनियर लुईस लेअर्ड ने बिकिनी बनाई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं के स्विमशूट को छोटा करने के लिए लुईस ने टूपीस का ईजाद किया। इससे सबसे पहले पेरिस के एक फैशन शो में मिशलीन बर्नार्डिनी ने पहना।


No comments:

Post a Comment

13 अगस्त आज का इतिहास

13 अगस्त का इतिहास इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं हैरी ब्रेर्ली ने आयरन में क्रोमियम की मिलावट करके स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया या...