9 अगस्त का इतिहास
इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं
- 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई, गांधी जी व अन्य नेता गिरफ्तार कर लिए गए। बंबई के अगस्त क्रांति मैदान में अरुणा आसफ अली ने तिरंगा फहराया।
अगस्त क्रांति दिवस : बंबई के आजाद मैदान की ओर जाती क्रांतिकारी
- 1945 अमेरिका ने हिरोशिमा के बाद जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
हिरोशिमा के बाद अमेरिका ने जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर भी दूसरा परमाणु बम फैंका
- 1925 काकोरी कांड के नाम से विख्यात घटना में लखनऊ जिले के काकोरी स्टेशन के पास राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने ट्रेन से ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लिया।
काकोरी स्टेशन : इसी स्टेशन पर बिस्मिल के नेतृत्व में ट्रेन से खजाना लूट लिया गया
जन्मदिन/जयंती- 1893 शिव पूजन सहाय, उपन्यासकार
शिवपूजन सहाय
- 1933 मनोहर श्याम जोशी, बुनियाद व हम लोग जैसे टीवी धारावाहिकों के लेखक
मनोहर श्याम जोशी जिन्हें हम बुनियाद व हमलोग जैसे सीरीयल के लिए याद करते हैं
पुण्यतिथि- राम किंकर उपाध्याय, मशहूर रामकथा वाचक
मानस मर्मज्ञ राम किंकर उपाध्याय, लोग इन्हें आधुनिक तुुलसी कहा करते थे
आज मनाया जाने वाला विशेष दिन- नागासाकी दिवस
नागासाकी में हुए विध्वंस का एक फाइल फोटो
- विश्व आदिवासी दिवस
आदिवासियों के सम्मान में मनाया जाने वाला दिन
- अगस्त क्रांति दिवस
वह आंदोलन जिससे अंतत: देश को पांच साल में आजादी हासिल हो गई
रोचक- 1173 सात अजूबों में शामिल इटली स्थित पीसा की मीनार का निर्माण इसी दिन शुरू हुआ। इससे बनने में 200 वर्ष लगे।
दुनिया के सात अजूबों में शामिल पीसा की मीनार जो सतह से 90 डिग्री के स्थान पर 85 डिग्री पर खड़ी है
No comments:
Post a Comment